अभिभावको में एक शिक्षक के स्थानांतरण से आक्रोश, प्रधानाध्यापक को दर्ज कराया अपना विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित एकलौता अर्ध शासकीय भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में एकल अंग्रेजी शिक्षक दिनेश त्रिपाठी के स्थानांतरण की खबर से अभिभावकों में आज नाराज़गी देखी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईओएस के निर्देश पर प्रधानाचार्य के द्वारा उनका स्थानांतरण किया गया है।स्थानांतरण की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार से मुलाकात की और आपत्ति दर्ज कराई।

अभिभावकों ने कहा कि आदिवासी बहुल व गरीबी से जूझ रहे क्षेत्र में स्थित अर्ध शासकीय भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में एक तो प्रबंध कारणी बीते कई वर्षों से भांग है वहीं दूसरी तरफ पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक के जाने से छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से सवाल किया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए आप के द्वारा एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) कैसे दे दी गई।

उन्होंने मांग की कि पहले किसी अन्य अंग्रेजी शिक्षक की तैनाती की जाए, तभी मौजूदा शिक्षक को रिलीव किया जाए।अभिभावकों ने चेतावनी दी कि शिक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर प्रधानाचार्य के द्वारा बिना दूसरे शिक्षक के आए कार्यरत शिक्षक को रिलीफ किया जाता है तो विद्यालय प्रांगण में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

वही विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के दबाव के कारण हमें ऐसा कदम उठाना पड़ा है परंतु विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के हितों को देखते हुए बिना दूसरे शिक्षक के आए कार्यरत शिक्षक को मैं अपने स्तर से रिलीफ नहीं करूंगा।

इस मौके पर पप्पू गुप्ता, प्रभात कुमार, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, ओम रावत, सुमन गुप्ता, उदय जायसवाल, अमित केशरी व राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?