कार्तिक पूर्णिमा को जोरम पहाड़ी पर लगा मेला,श्रद्धालुओ की लगी रही भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। दुद्धी विकास खण्ड के महुली गांव मे जोरम पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय अखण्ड भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष यहां भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाता हैं।

इस सैकड़ो फीट ऊंची पहाड़ी पर बने मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना सुबह से शुरू हो गया था। ऊंची पहाड़ी पर मन्दिर व चारों तरफ जंगल होने के कारण काफी खूबसूरत लगता है। आस्था के साथ-साथ लोग खुबसूरत नजारा का भी खुब आन्द लेते नजर आ रहे थे।

वही मन्दिर परिसर में सत्यनारायण भगवान का कथा सुनने के लिए महिला पुरुष की सुबह से लोगों का भीड़ लगा हुआ था। स्थानीय लोगों का मानना है कि जोरमा पहाड़ी पर स्थित जोरमा बाबा की पूजा अर्चना करते हैं तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं ।यही कारण है कि पूर्णिमा के दिन आस- पास गांव के साथ -साथ झारखंड व छत्तीसगढ़ से भी लोग आते हैं।
वहीं पहाड़ी के नीचे लगे मेले का आनंद लेने के लिए बच्चों की शुुबह से भीड लगा हुआ था। स्थानीय थाना की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?