मन की बात में प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं, छठ पर्व समाजिक एकता का प्रतीक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर 8, बूथ संख्या 13 पर रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता मन की बात बड़े उत्साह के साथ सुनी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराएं हमारे सामाजिक एकता की पहचान हैं। उन्होंने विशेष रूप से छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का सुंदर प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर हर वर्ग, हर समुदाय एक साथ खड़ा होता है, यही भारत की सच्ची तस्वीर है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न राज्यों की प्रेरणादायक पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए चल रहे गारबेज कैफे की सराहना की। उन्होंने बताया कि यहां लोग प्लास्टिक कचरा देकर बदले में भरपेट भोजन प्राप्त करते हैं, एक किलो प्लास्टिक पर दोपहर या रात का भोजन और आधा किलो पर नाश्ता मिलता है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इसी तरह प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बेंगलुरु की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंजीनियर कपिल शर्मा और उनकी टीम ने झीलों के पुनर्जीवन का सराहनीय कार्य किया है। अब तक 40 से अधिक झीलों और कुओं को पुनर्जीवित किया जा चुका है, जिसमें स्थानीय नागरिकों और कॉरपोरेट संस्थाओं का भी सहयोग रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद विनोद सोनी, कृपा शंकर शर्मा, श्यामलाल सोनी, अजीत पटेल, संदेश पटेल, संतोष मौर्य, नंदू, अभिनव सोनी, विक्की सोनी, बबलू कुमार, संतोष देव पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने न केवल त्योहारों की शुभकामनाएं दीं, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी देशवासियों तक पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?