समाजवादियों ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सपा नेताओं ने दोहराया सामाजिक समरसता का संकल्प

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत नामदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव समाज के उन अग्रदूतों में से थे जिन्होंने सदैव पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने सामाजिक समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यक सभी वर्ग शोषण का शिकार हो रहे हैं।

संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, शिक्षक सभा अध्यक्ष अजीत कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, अभिनव पांडेय, अभय यादव, अजय पंचदेव सिंह खरवार, राजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

संत नामदेव के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?