ओदार गांव में शुरू हुई राम जन्मोत्सव के साथ सौ वर्ष प्राचीन रामलीला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल विकास खण्ड क्षेत्र के ओदार गांव मे मंगलवार को रामलीला की शुरुआत रामजन्मोत्सव के मंचन के साथ हुई। बताया गया कि रामलीला दस दशकों से चल रही है। जिसका मंचन गांव के युवाओं द्वारा किया जाता है। गांव के पूर्वजों द्वारा रामलीला की शुरुवात की गई और आज भी अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती है।

मंचन में दिखाया गया कि असुरों का अत्याचार बढ़ गया। चक्रवर्ती महाराज दशरथ के घर विष्णु के अवतार के रूप मे राम का जन्म होना सुनिश्चित हुआ। राजा दशरथ ने अपने गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से पुत्र कामना यज्ञ का आयोजन कराया। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। पूरी पृथ्वी पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रकट भये कृपाला दीन दयाला.. मंगल गीत गाए गए। जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।

बताया गया कि रामलीला चार दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रथम दिन राम जन्म, दूसरे दिन नगर फुलवारी, तीसरे दिन धनुष यज्ञ और चौथे दिन जय संतोषी मां का मंचन किया जाएगा। राजा दशरथ के रूप में शिवम् त्रिपाठी, वशिष्ठ के रूप में संदीप विश्वकर्मा, विश्वामित्र के रूप में मयंक त्रिपाठी, भगवान राम के रूप में अश्विनी सिंह और लक्ष्मण के रूप में विजय सिंह ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। अंत में दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।

रामलीला का आयोजन श्री राघवेंद्र रामलीला समिति ओदार की ओर से है।

इस अवसर पर प्रवीण, पार्थ, आयुष, शिवप्रकाश, अनुराग, धर्मेंद्र, अंकुर, विवेक, शुभम, सूरज, ओम, सोनू आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?