पश्चिम बंगाल के दो वृक्ष प्रेमी मित्र देशभर में लगाएंगे दस हजार पेड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

वनवासी सेवा आश्रम परिसर में किया वृक्षारोपण

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पश्चिम बंगाल के वृक्ष प्रेमी प्रकाश विश्वास और सुप्रकाश ने बभनी क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया। उनका लक्ष्य पृथ्वी पर 10,000 पेड़ लगाना है।
इस पौधारोपण अभियान में सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी के केंद्र प्रभारी मिथिलेश सिंह व वनवासी विद्यापीठ के प्रधानाचार्य राजेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा और शंकर विश्वास सहित कई लोगों ने प्रकाश विश्वास और सुप्रकाश के साथ मिलकर सोपाड़ी और माड़ा के वृक्ष लगाए।

प्रकाश विश्वास और सुप्रकाश जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगाँव के निवासी हैं। उन्होंने पृथ्वी को 10,000 पेड़ उपहार में देने का संकल्प लिया है। वे ‘सबुज मने’ (हरे मन से) के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं। प्रकाश विश्वास एक वृक्ष-प्रेमी होने के साथ-साथ चित्रकार, लेखक और शिक्षक भी हैं।उन्होंने ट्यांगरा कॉलोनी ग्राम पंचायत से अपने अभियान की शुरुआत की और अब तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड, असम, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे देश के कई राज्यों में भी पेड़ लगाए हैं।

उनका एक समूह ‘सबुज मन’ (हरा मन) है, जो प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है, वृक्षारोपण करता है और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाता है।भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा के उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 1996 से पृथ्वी पर 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्हें राज्य और देश के विभिन्न स्थानों पर वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?