समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता अमित मिश्रा सोनभद्र

O- उनके आदर्शों और संघर्षों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प

सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के प्रखर चिंतक और महान विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन नाइंसाफी और सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने कहा, “आज हम संकल्प लेते हैं कि डॉ. लोहिया के सप्त क्रांति आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाकर समाज के हर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे।”

उन्होंने कहा कि लखनऊ में डॉ. लोहिया के नाम पर समाजवादी सरकार में बना पार्क एक ऐतिहासिक उदाहरण था, जहाँ एक भी पेड़ नहीं काटा गया था। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद विकास कार्यों को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।

श्रद्धांजलि सभा को जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, अनिल प्रधान, वेदमणी शुक्ला, जयप्रकाश उर्फ़ चेखूर पांडे, मन्नू पांडे, सरदार पारब्रह्म सिंह, कुमारी निधि पांडे, परमेश्वर यादव, मंदाकिनी पांडे, गीता गौर, विनीत पांडे, त्रिपुरारी गौड़, ज्योतिष गौतम, अजीत मौर्य, अमरनाथ, दयाराम मौर्य, अंशु पाठक, विनोद कुमार, आलोक कुमार सिंह, कृपा शंकर, सूरज मिश्रा, इमरान, अभिमन्यु, सुशील कुमार मिश्रा, महेश कुमार, उत्तम चंद्रगुप्त, अवधेश कुमार, सत्यम पांडे और कमला यादव सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. लोहिया के विचारों और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?