12 वर्षों से सड़क का निर्माण अधूरा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत पनारी के टोला परासपानी में वर्ष 2013 में सड़क निर्माण शुरू हुआ लेकिन वह आजतक पिछले 12 सालों ने पूरा नही हो सका ,जिससे आवागमन करने वाले समस्याओ से जूझ रहे है। मंगलवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी से इस सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग किया है।

पनारी ग्राम पंचायत के टोला परासपानी में राम कुमार पुत्र बंधु गोंड के घर से शंकर के घर तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सन् 2013 मे शुरू करवाया गया और जिसको कार्यदाई ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण हेतु गिट्टी डालकर अधूरा छोड़कर दिया गया, जिसके कारण स्कूली बच्चों सहित स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी होती है ।


वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पूर्ण करवायें जाने की मांग को अधिकारी समेत कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई हमारी समस्या सुनने वाला नहीं है जिसके कारण हम सभी ग्रामीण नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय जी का ध्यान आकर्षित करवाते रहे हैं और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु मांग कर रहे हैं ताकि सड़क जल्द से जल्द बन सकें।


इस दौरान दिनेश यादव ,सन्तोष गुप्ता ,कमला प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार, विद्यावती देवी, प्याशंकर, गीता कुमारी, अनीता देवी, प्रहलाद, मोती, विश्वनाथ, सीराम, बहादुर, नन्दलाल, रीता, रीना देवी, गीता देवी, प्रियांशु, लीलावती देवी, रामअधार,सुन्दरी देवी,मुन्नी देवी, सन्तोष यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?