नम आंखो दुर्गा प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल नगर के हरिहवा पोखरा एवं ग्रामीण इलाकों के स्थानीय तालाबों में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा सकुशल सम्पन्न हो गया। नगर घोरावल के दसमिहवा तालाब, शिव मंदिर धर्मशाला परिसर व दुर्गा त्रिमुहानी पर पूजन हुआ था। पूजन उपरांत समिति के लोगों व श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति माँ दुर्गा, श्रीगणेश, महासरस्वती, माता महालक्ष्मी, कार्तिकेय की प्रतिमाओं को नम आंखों के साथ वाहनों पर सवार किया। पूरे नगर में भ्रमण कर प्रसाद वितरण किया गया। जय माता दी के जोरदार जयकारे से नगर गूंज उठा। उसके बाद नगर के हरिहवा पोखरा में सभी प्रतिमाओं को नम आंखों से विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर माँ दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति से संयोजक शिप्पू अग्रहरि, उपाध्यक्ष अमन उमर, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार लाला, गोविंद मोदनवाल, विवेक उमर, रणधीर मोदनवाल, राहुल गुप्ता, कौशल, दीपक, प्रदुम्न उमर, कार्तिकेय, राहुल तिवारी तथा श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, अशोक अग्रहरि, संजय मोदनवाल, राजकुमार बाबा, विपिन बिहारी, राकेश कुमार, शुभम अग्रहरि आदि लोग रहे।

वही ग्रामीण इलाकों में सतद्वारी, शिवद्वार, बिसरेखी, मुसहा, देवगढ़, गुरुवल, सोतिल, लोहांडी, डोमखरी, खरुआंव, पेढ़, घुवास, परसौना, भवना समेत तमाम गांवों में स्थानीय तालाबों में मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हुआ। सभी जगहों पर पुलिस लगी रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?