एसपी ने छात्राओं संग दौड़ लगाकर दिया सशक्तिकरण का संदेश”रन फॉर एम्पावरमेंट” में उमड़ा उत्साह, विजेताओं को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चुर्क में सोमवार को “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

दौड़ की शुरुआत चुर्क बाजार से हुई और समापन पुलिस लाइन परिसर में किया गया। लगभग 2 किलोमीटर की इस दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। खास बात यह रही कि एसपी स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए और छात्राओं के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में कंचन पुत्री अरविन्द शर्मा ने प्रथम, चाँदनी पुत्री रविन्द्र पाल ने द्वितीय, तथा कंचन पुत्री शिवनारायन ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों विजेता छात्राओं को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जोश और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेटियों को समाज में नेतृत्व, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देना था।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम, विद्यालय शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?