सन्दिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत, पड़ोसी पर भूत प्रेत का लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पड़ोसी के घर शव रख परिजनों ने दाह संस्कार से किया इन्कार

पुलिस और गांव वालो के समझाने पर परिजनों ने रविवार को किया दाह संस्कार

पुलिस ने पूछताछ के लिए पड़ोसी को उठाया

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला झिरगाडंडी में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान सतेंद्र जायसवाल पुत्र कामेश्वर जायसवाल 35 वर्ष के रूप में हुई है जो कुछ माह पूर्व से बीमार चल रहे सतेंद्र की शनिवार को मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने भूत-प्रेत का असर कर दिया, जिससे सतेंद्र की जान चली गई। आरोप लगाते हुए परिजनों ने मृतक का शव पड़ोसी के घर रख दिया और दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पड़ोसी परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित पड़ोसी को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर बैठाया। देर रात तक परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए।

रविवार को गांव वालों और पुलिस प्रशासन की समझाने के बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी और पड़ोसी से पूछताछ की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?