तीन दिन गायब बालक का शव नग्न अवस्था में बंधी में उतराया हुआ मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के घघरी गांव में तीसरे दिन गायब बालक शव बंधी उतराया हुआ। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास 9 वर्ष पुत्र अमृत लाल खरवार निवासी सलैया टोला, घघरी का शव तीसरे दिन घघरी गांव के सम्मत बंधी में उतराया हुआ मिला। जानकारी के अनुसार विकास बुधवार को घर से स्कूल जाने के निकला था फिर घर नहीं लौटा ‌।घर लगभग एक किलोमीटर दूर पुनर्वास टोला में स्थित बंधी में उसका उतराया हुआ शव मिला।बंधी के पास उसका कपड़ा मिला ऐसा प्रतीत होता है बन्दी में नहाने गया और उसी में डूब गया । ग्रामीणों को शनिवार दोपहर में बंधी उतराया हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।तब उसकी पहचान विकास के रूप में हुई। पुलिस को सुचना दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया दिया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?