चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। मझगांवा गांव के 25 वर्षीय अनिल अपने घर से मधुपुर जा रहे थे। इसी दौरान चोरमरवा मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में अनिल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत 108 इमरजेंसी सेवा को सूचित किया। टीम ने आनन-फानन में अनिल को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर अजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय स्थित कमलापति अस्पताल रेफर कर दिया गया।







