जनपद के अलग-अलग क्षेत्रो की प्रतिभाओ का होगा सम्मान: अशोक मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर ‘मोदी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन 16 सितम्बर को

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या 16 सितंबर को ‘मोदी प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन सोनभद्र नगर के चण्डी तिराहे पर के पास स्थित एक मैरिज लान में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव कुमार गोंड समाज कल्याण राज्य मंत्री होंगे। इस समारोह के आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने उक्त जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत मे विस्तृत जानकारी देते हुए साझा किया।।


श्री मिश्रा ने बताया कि आधुनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शिक्षा, साहित्यिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में योगदान देने वाले मनीषी शामिल हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, साहित्यिक जगत में अपनी छाप छोड़ी है या सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अग्रणी रहे हैं, उन्हें उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में अपने विद्यालयों में उच्चतम प्रदर्शन कर अपने अभिभावकों और संस्थानों का मान बढ़ाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।  उन्होंने उल्लेख किया, “विद्यार्थी और शिक्षक किसी भी समाज की उन्नति का आधार होते हैं। उन्हें सम्मान देकर हम उन्हें देश और समाज के विकास के लिए प्रेरित करना चाहते हैं, जो एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


यह समारोह न केवल पीएम मोदी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर योग्य व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास है। आयोजकों का मानना है कि इससे सोनभद्र जिले में सामाजिक जागरूकता और उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेने की संभावना है।

इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत,भाजपा शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव,आलोक रावत आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?