नौगढ़ में बढ़ती चोरी की वारदातें,  खेत से लेकर मंदिर तक निशाने पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने आमजन की नींद उड़ा दी है। किसान, श्रद्धालु और यहां तक कि सुरक्षा बलों के जवान भी अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। बीते कुछ हफ्तों में लगातार हुई चोरियों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

किसान की मेहनत पर हाथ साफ

शनिवार की रात बोझ गांव निवासी किसान उदयनारायण के खेत से चोरों ने समरसेबल पंप, स्टार्टर, स्टेबलाइजर और 16 एमएम की केबल उड़ा ली। इससे पहले भी उनके खेत से टिल्लू पंप गायब हो चुका था। बार-बार चोरी की घटनाओं से किसान बेहद तनाव में हैं। शिकायत पर हरियाबांध चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

होमगार्ड की बाइक भी चोरी

रविवार की शाम मझगांवा चट्टी पर होमगार्ड सीताराम की बाइक (UP 64X4014) अज्ञात चोर ले उड़ा। सीताराम मिठाई लेने के बाद समोसा खा रहे थे, तभी चोर बाइक लेकर फरार हो गया। उन्होंने तुरंत पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चोर हाथ नहीं आया।

मंदिर परिसर भी सुरक्षित नहीं

कुछ हफ्ते पहले कोईलरवा हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई थी। धार्मिक स्थलों तक पर चोरों का हाथ साफ होना श्रद्धालुओं के लिए चिंता का कारण है।

जनता पूछ रही है—कहाँ है सुरक्षा?
लगातार हो रही वारदातों ने आम लोगों में डर और आक्रोश बढ़ा दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि—

क्या थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त पर्याप्त है?

चोरों को पकड़ने के लिए ठोस रणनीति क्यों नहीं बन रही?

क्या जनता को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी?

फिलहाल पुलिस “जांच जारी है” का रटा-रटाया जवाब दे रही है, लेकिन लोगों का भरोसा अब डगमगाने लगा है। नौगढ़ की जनता ठोस कार्रवाई की मांग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?