तेज रफ्तार बनी मुसीबत, मवेशियों से भरी पिकअप सड़क किनारे पलटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

ड्राइवर सुरक्षित, पुलिस कर रही पूछताछ

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड एनएच-39 पर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप विंढमगंज की ओर जा रही थी। जोरूखाड के पास अचानक गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिकअप किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस वाहन स्वामी का नाम पता लगाने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?