सात दिन से घर से गायब व्यक्ति का जंगल में लटकता मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव का मामला

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव में घर से गायब व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह जंगल के किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।शव एक दम सड चुका था और दूर से ही बदबू आ रही थी। परिजनों ने गांव के प्रधान को सूचना देते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार दयाली 35 पुत्र स्व कमल सिंह गोंड निवासी सतबहनी का शव मंगलवार को घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में चिलबिल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक दयाली बुधवार को घर से नास्ता करके जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया।वह एक बार लकड़ी लेकर घर आया और दुबारा फिर से लकड़ी लेने गया तो घर लौटकर नहीं आया।जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।नात रिश्तेदारों में भी खोजबीन किया लेकिन कहीं सुराक नहीं मिला। मंगलवार को जंगल में गाय बैल चराने के लिए चरवाहे गये तो बदबू आ रही थी। लोगों ने गांव में सूचना दिया। गांव वालों ने जंगल में खोजना शुरू किया तो एक झाड़ी में चिलबिल के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। नजदीक जाकर देखा तो दयाली का ही शव था। लोगों इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया।शव सड जाने की वजह से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गांव में पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?