लायंस क्लब का नि:शुल्क नेत्र शिविर, 157 मरीजों की जांच, दवा-चश्मा बांटे गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा हर माह की 26 तारीख को आयोजित होने वाले नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में इस बार भी सैकड़ों मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। मंगलवार को आयोजित शिविर में कुल 157 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 27 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया।

शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम, मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह और कुंवर सिंह ने मरीजों की जांच की। वहीं क्लब के पदाधिकारी—जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता सहित कई सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में आए 56 मरीजों को निःशुल्क चश्मा और सभी को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त दी गईं। उल्लेखनीय है कि अब तक क्लब की ओर से 3851 मोतियाबिंद ऑपरेशन नि:शुल्क कराए जा चुके हैं, जबकि 7089 मरीजों की जांच हो चुकी है।

अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा यह सेवा कार्य लगातार वर्षों से जारी है और अब तक किए गए सभी ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहे हैं। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने संयुक्त रूप से इसे समाजसेवा की मिसाल बताया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?