नौगढ़ में 21 आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू हुई डिजिटल क्लास, अब गांव के बच्चे भी करेंगे स्मार्ट पढ़ाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। यहां 21 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीवी और स्मार्ट डिजिटल किट की व्यवस्था की गई है। अब छोटे-छोटे बच्चे रंग, आकृतियां, ध्वनियां और संख्याएं डिजिटल माध्यम से खेल-खेल में सीख सकेंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रामप्रवेश भारती ने बताया कि सरकार की मंशा है कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण वितरण तक सीमित न रहकर बच्चों की शिक्षा और गतिविधियों के मिनी सेंटर बनें। टीवी और डिजिटल सामग्री की मदद से बच्चों का बौद्धिक विकास और भी प्रभावी होगा और उन्हें पढ़ाई बोझ न लगकर रोचक अनुभव बनेगी।

इस डिजिटल पहल का फायदा ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शहरी स्तर की शिक्षा के बराबर अवसर दिलाने में होगा। अभिभावक भी इसे लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि इससे बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने की उम्मीद जगी है।

डिजिटल सेटअप फिलहाल नौगढ़ ब्लॉक के 21 आंगनबाड़ी केंद्रों (बाल वाटिका) पर शुरू किया गया है। इनमें अमदहां चरनपुर, झुमरिया, सेमरा कुसही, लौवारी खुर्द, लौवारी कलां, मलेवर, लक्ष्मणपुर, भटवाडीह, गढ़वा, परसहवा, चमेलबांध, विशेषरपुर, सोनवार, मझगांई, शमशेरपुर, चिकनी, केसार, मगरही, बैरगाढ़, पिपराही और औराही शामिल हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?