बाढ़ की मार से तबाह हो रही फसलें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- किसान नेता गिरीश पांडेय ने रिट्ठी बांध से पानी छोड़े जाने की उठाई मांग

सोनभद्र । लगातार बारिश से बेलन नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। खेतों में पानी भरने से हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि यदि जल्द ही कदम न उठाए गए तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

पांडेय ने बताया कि देउरा, कन्हौरा, कतवरियां, जमसोकर, कसयां कला, कसयां खुर्द, नरैना, उमरी, गजना समेत दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। कई जगह तो पूरी की पूरी फसल डूब चुकी है। किसान परेशान हैं और फसल बर्बाद होने की आशंका ने गांवों में चिंता बढ़ा दी है।

उन्होंने जिलाधिकारी सोनभद्र से अपील करते हुए कहा कि बेलन नदी पर बने रिट्ठी बांध से आवश्यतानुसार पानी छोड़ा जाए, ताकि पानी का स्तर नियंत्रित रहे और फसलें बच सकें।

गिरीश पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने पहल नहीं की तो किसान भारी नुकसान झेलेंगे और इसका सीधा असर उनकी रोज़ी-रोटी पर पड़ेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?