निर्वाचन आयोग के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाजवादी महिला सभा ने डीएम को ज्ञापन सौपा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध जताते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गीता गौर ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश की विधान सभाओं में मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों यादव मुस्लिम, मौर्या प्रजापति, बघेल आदि के नाम बड़ी संख्या में काटे जाने की लिखित शिकायत की थी और समाजवादी पार्टी द्वारा शपथ पत्र सहित मतदाताओं के 18000 वोट काटे जाने की लिखित शिकायत शपथ पत्र देकर किया गया था, परन्तु उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा हैं जिससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे है। ज्ञापन के माध्यम से आपसे मांग की जा रही हैं कि समाजवादी पार्टी द्वारा 18000 मतदाताओं के काटे गए नामों की शपथ पत्र सूचित की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाए, जिससे कि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम अवैध ढंग से हटाया न जा सके।।

इस मौके पर प्रदीप यादव, सोनम सिंघानिया, सुशीला, लालू कुमार , बनवारी भारती सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?