दो बाल श्रमिको को संयुक्त टीम ने कराया मुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर मे चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी की संयुक्त टीम द्वारा थाना शाहगंज व घोरावल कस्बा में मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया व चेकिंग की गयी।

इस अभियान के अंतर्गत दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

वही प्रभारी निरीक्षक एएचटी हरेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरुकता व चेकिंग अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

इस रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?