स्वाधीनता दिवस पर विशिष्ट तियरा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम,जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के विशिष्ट खेल स्टेडियम तियरा में एक भव्य समारोह का आयोजन होगा,जिसकी तैयारी का गुरुवार की दोपहर में जिलाधिकारी ने जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में 79वाॅ स्वाधीनता दिवस  को मनाये जाने के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों का जायजा लियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ सम्मिलित होंगें।

इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की जाये और निर्धारित समय से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाये। प्रातः 8.30 बजे विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में राज्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाना निर्धारित है, जिन विभाग के अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम,तीरंदाजी, वृक्षारोपण, खेल-कूद,क्रास कन्ट्री रेस आदि से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?