14 अगस्त को ही मजहबी और नफरती मानसिकता से भारत का दुखद विभाजन हुआ:संजय गोंड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस के रुप में मनाया गया। गुरुवार को चाचा नेहरु शहीद उद्यान से पैदल मौन जूलूस विवेकानन्द प्रेक्षागृह तक निकाला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूजित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पाण्डेय ने किया। विभाजन से विभिषिका स्मृति दिवस पर विवेकानन्द प्रेक्षागृह के प्रांगण में प्रदर्शनी का अवलोकन व संगोष्ठी की गयी।


विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय गोंड ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है. आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!, इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।


विभाजन विभिषिका को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारत का विभाजन हुए एक लंबा अरसा गुजर गया है, पर अब भी हमारे आसपास ऐसे तमाम लोग मौजूद हैं, जिन्होंने उस दौर में हुए दंगों में अपनों को खोया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, चांद प्रकाश जैन, श्रवण गोंड़, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, सन्तोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, नार सिंह पटेल, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र आर्य, सुनील सिंह, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुडिया वर्मा, मंजू गिरि, रुबी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनुपम तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?