वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से कांग्रेस पार्टी लड़ेगी लड़ाई:भगवती चौधरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ो मसाल जुलूस सोनभद्र नगर के धर्मशाला चौक से मेन मार्केट से बढ़ौली चौक पर सभा कर बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ हुंकार भरा। इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक प्रयागराज जोन के प्रभारी भगवती चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल रहे।


सभा को संबोधित करते हुए प्रयागराज जोन के प्रभारी पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची मे हेर फेर के मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है। इस मुद्दे को 7 अगस्त को राहुल गाँधी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस मे और भी स्पस्ट किया ,जहां कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त साक्ष्यो के माध्यम से मतदाता सूची मे भारी अनियमितता को उजागर किया। 

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है,कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची मे गड़बड़ियों को लेकर लगातार विरोध कर रही है लेकिन चुनाव आयोग मौन है।


शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि बीजेपी सरकार मे सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, बीजेपी सरकार मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है।


इस मसाल जुलूस मे राजेश द्विवेदी, जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, जिला महासचिव ईमामुल अंसारी, दयाशंकर देव पाण्डेय , पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, शशांक मिश्रा, राहुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?