बकरी चोरी के शक पर ग्रामीणों ने चोरो को घेरा, बाइक छोड़ हुए फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा डाला ग्रामीण इलाकों में बकरा बकरी आदि पशु चोरी करने का मामला सामने आया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम चोपन थाना क्षेत्र में कोटा गांव के अम्मा टोला कजरहट पांचूडीह खटखर क्षेत्र में बकरा बकरी चोरी के नियत से कई घंटों से भ्रमण कर रहे दो मोटरसाइकिल से आए अज्ञात चोरों ने मौका देखते ही चर रहे बकरे बकरी को चोरी कर मोटरसाइकिल से लेकर भाग रहे थे जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और दौड़ा कर मोटरसाइकिल सवारों को घेर लिया।


एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात चोर भागने में सफल हो गए दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात चोर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल और चोरी कर ले जा रहे बकरे को छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची डाला पुलिस को ग्रामीण द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल को सुपुर्द कर दिया गया।


वही ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बकरा बकरी पशु चोरी करने वाले गैंग सक्रिय हैं जो पांचूडीह क्षेत्र में एक पशुपालक के घर के पास बांधे गए भैंस को गत कुछ दिन पहले रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?