राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों का हुआ चालान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजदरी और देवदरी जलप्रपात पर रविवार को थाना नौगढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए 20 युवकों का चालान किया, वहीं नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए 30 लोगों पर भारी जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की अल्कोहल मीटर से जांच की गई और सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। मौके पर ही उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अभियान का नेतृत्व सीओ नक्सल नामेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष रमेश यादव ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान टीम ने न केवल शराबखोरी और यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती दिखाई, बल्कि झरनों पर मौजूद पर्यटकों को सुरक्षा के सख्त निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस मौसम में पानी का बहाव तेज है, इसलिए पर्यटक झरने के किनारे जाने या पानी में नहाने की कोशिश न करें। पुलिस ने अपील की कि रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में न डालें और पर्यटन स्थल की सुंदरता व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

स्थानीय लोगों ने इस सख्त कार्रवाई का सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल कानून-व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन स्थल का माहौल भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?