हर घर तिरंगा महोत्सव को स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने धूमधाम से मनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीडीओ को अपने बीच पाकर समूह की महिलाओ जताया आभार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आज विवेकानंद प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता, मार्गदर्शन में  समूह की महिलाओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर सीडीओ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समूह की महिलाओं ने गीत, अपनी कहानी अपनी जुबानी व्यक्त किया, जिसे सुनकर के सीडीओ ने महिलाओं से कई तरह के सवाल भी पूछे और किस तरीके से वह गांव से निकाल करके आज इस बड़े मंच तक पहुंची हैं इस संबंध में भी जाना।

वही महिलाओं के हौसले को देखकर के सीडीओ ने कहा कि यदि महिला चाह ले तो दुनिया का कोई भी कार्य मुश्किल नही है। सारे कार्यों को बहुत ही आसानी और सुगमता से कर सकती है विशेष रूप से आज आयोजित तिरंगा राखी बनाने के कार्य को भी बारीकियां से देखा एवं सराहना किया। महिलाओं के द्वारा 10 मिनट के अंदर तैयार की गई तिरंगा राखी की प्रशंसा किया तो महिलाओं ने जब पूछा कि मैडम सबसे अच्छी राखी किसकी है तो सीडीओ ने कहा कि आप सब ने इतनी सुंदर राखी बनाई है कि यह कह पाना की किसकी राखी अच्छी है और किसकी राखी खराब है अतिशयोक्ति होगी इसलिए आप सभी लोगों ने बहुत ही बेहतर राखी बनाई बनाई है।

महिलाओं ने सुंदर रंगोली भी बनाई थी जिसकी सराहना महोदय के द्वारा किया गया। महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया । बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को आपके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरीके से आपके साथ है आप आजीविका एवं अपने विकास के लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा रखती हैं,जिला प्रशासन सहयोग करेगा।

वही जिले के विकास विभाग की मुखिया को अपने मध्य पाकर के महिलाएं फूले नहीं समा रही थी उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। इस दौरान सावित्री देवी समूह की बहनों ने कहा कि हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने बड़े अधिकारी के साथ उन्हें बात करने का मौका मिलेगा एवं साथ में डांस करने का भी मौका मिलेगा। इस दौरान सभी महिलाओं ने सीडीओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और आग्रह किया कि आप हमेशा हम लोगों के कार्यक्रम में आते रहिए आपके आने से हम लोगों का उत्साह बढ़ेगऔर मनोबल बढ़ेगा और हम लोग आगे बढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?