राखी और हरियाली का संगम: बहनों ने बाँधी राखी, उपहार में दिए पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

O- रॉबर्ट्सगंज में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान को मिला नया संकल्प

रामगढ़ (सोनभद्र) । विधानसभा-401 के चतरा ब्लॉक अंतर्गत विरधी स्थित श्रीनाथ पारसनाथ इंटर कॉलेज में आज ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत एक प्रेरणादायक और भावनात्मक आयोजन हुआ। राखी के पावन अवसर पर विद्यालय की बहनों ने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को राखी बाँधी और पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को सैकड़ों पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य श्री सचिन सिंह पटेल के नेतृत्व में इस आयोजन को नई ऊँचाई मिली।

इस अवसर पर उपस्थित भावी विधायक प्रत्याशी (सदर विधानसभा, रॉबर्ट्सगंज) संदीप मिश्रा ने कहा:

“आज बहनों के हाथों राखी और पौधे दोनों पाकर मैं भावविभोर हूँ। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के संगम का दिन है। पर्यावरण बचाने की लड़ाई हम सबकी है, और ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान को मैं एक जन-आंदोलन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देना है तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना और उसे बड़ा करना ही होगा।”

उन्होंने विद्यालय परिवार को इस प्रेरणास्पद पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और छात्रों को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, विजय चौहान, धीरज कनौजिया, राजलक्ष्मी, सबीना, प्रिया और संध्या समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर में बच्चों और बहनों की सहभागिता ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि प्रकृति की रक्षा के लिए यदि समाज जागरूक हो जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान ने आज एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि यह केवल पौधे लगाने की मुहिम नहीं, बल्कि भावनाओं, समर्पण और भविष्य के प्रति ज़िम्मेदारी की एक सशक्त पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?