11 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुट जाये कार्यकर्ता: व्यास जी गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल होंगे मौजूद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व आदिवासी दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने को लेकर आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू उपस्थित मौजूद रहे ।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि यह बैठक एक महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि 11 अगस्त को ओबरा के क्लब नंबर चार में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से अपील करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिल सके।


बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आदिवासी विश्व दिवस को सफल बनाएं।


बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है,बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है । किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल रही है जिससे किसान बहुत परेशान है लेकिन इस भाजपा सरकार को किसी से कोई लेना देना नहीं है ।


बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, मुनीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, विजय यादव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, अनिल प्रधान , वेदमाणी शुक्ला, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव , त्रिपुरारी गौड़, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह , मंदाकिनी पाण्डेय, कुमारी निधि पाण्डेय, राधा सिंह , महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर , मन्नू पाण्डेय, नामवर कुशवाहा, सनी पटेल , राजेश विश्वकर्मा, विमलेश पटेल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?