पीडीए किसी जाति और धर्म का समूह नही:अविनाश कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

सपा की मासिक बैठक में उठीं जनसमस्याएं, पीड़ित वर्गों की मदद का संकल्प


कोन अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती, जर्जर सड़क और बंद हो रहे स्कूलों पर जताई गई चिंता

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक लक्ष्मी जायसवाल के निजी आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में कोन तेलगुडवा मार्ग की दुर्दशा, कोन अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की मांग, कोन–विंढमगंज मार्ग की मरम्मत और गांवों में बंद हो रहे विद्यालयों की समस्या को लेकर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं है। भाजपा एक बार फिर समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करेगी लेकिन सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए उसके मंसूबों को नाकाम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का पीडीए किसी धर्म या जाति का समूह नही बल्कि पीड़ित, दबे और शोषित वर्गों का प्रतिनिधित्व है। पार्टी ऐसे सभी वर्गों की हर संभव मदद के लिए कटिबद्ध है।

वही सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, सड़कें खस्ताहाल और गांवों में स्कूल बंद हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को ही जनता की आवाज बनकर आगे आना होगा।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, रमेश सिंह, चंदन शर्मा, अशोक निराला, प्रदीप एडवोकेट, मुकेश यादव, रामलगन यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?