रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला को छोड़ झारखण्ड चली गयी रिश्तेदार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

डायल 112 पुलिस ने दुद्धी अस्पताल में कराया भर्ती

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा स्थित दुद्धी रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला के होने की सूचना डायल 112 पुलिस को प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंच गर्भवती महिला से पूछताछ कर एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया जहां महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला का उपचार किया गया।

वही पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की गई तो गर्भवती महिला का नाम रजवंती देवी पत्नी मानसिंह गौड़ 30 वर्ष ग्राम हरना कछार व पिता बिहारी गौड ग्राम रंन्नू की रहने वाली है, जिसे उसके प्रेमी पति के द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया है। जिससे गर्भवती महिला के माता-पिता भी नाराज होकर दूरियां बना लिया है।

महिला रजवंती ने बताया कि उसकी रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला उसे तीन दिनों से अपने घर पर रखे हुई थी जो रात्रि में उसे स्टेशन पर छोड़कर झारखंड चली गई,जिससे महिला का कोई आशियाना नहीं होने के कारण वह स्टेशन पर ही रात बीता रही है।

वही लोगो की नजर स्टेशन पर सोती हुई गर्भवती महिला पर गई तो तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीआरबी पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला स्टेशन पर क्षुब्ध हालत में पड़ी हुई है, जिसे तुरंत डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां महिला चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है और जिसकी सूचना उसके पिता को दी गई है।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?