अमित मिश्रा
परिवहन विभाग की लापरवाही रवैया से किसी दिन भी हो सकता है बड़ा हादसा-आशु
भारी वाहनों जैसे ट्रैकों/टीपर वाहनों के बढ़े डालो की हो जांच
लोढ़ी से लेकर हिन्दुआरी तक वाहनों के स्पीड पर हो अंकुश
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के सोनभद्र नगर पालिका के वार्ड बढ़ौली व उरमौरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने वाहनों के ओवरलोड व हाई स्पीड के साथ नंबर प्लेट पर अपनी बातें रखी।
इस दौरान पीसीसी आशु दुबे ने कहा कि पूर्व में भी यहां एआरटीओ को नंबर प्लेट एवं ओवरलोड को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन इस पर कोई भी बड़ी कार्यवाही नहीं हुई, स्थिति ऐसी है कि राबर्ट्सगंज नगर जो लोढ़ी से शुरू हो जाता है आप देखे तो ओवरलोड ट्रक मनमाने स्पीड से वाहनों को क्रॉस करते हुए चलती हैं जो कभी-कभी घटना को अंजाम भी दे देती हैं।
वही आशु दुबे आरोप लगाया की अगर किसी गाड़ी की चेचिस गाड़ी के औसतन मानक से ज्यादा है तो उनका फिटनेस जो एआरटीओ विभाग द्वारा पास होता है। यह किसकी जिम्मेदारी है, यह भी संदेहात्मक है इस पर भी विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ,ताकि बरसात के दिनों में ना सड़के खराब हो ना ही आम जनमानस घटना का शिकार हो। अगर एक हफ्ते में इस पर कोई कार्यवाही संबंधित विभाग द्वारा नहीं की जाती तो हम इसके तहत विभाग पर प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि स्कूल के बच्चों के भी पढ़ने का समय रहता है वहां वाहन संतुलित स्पीड में नहीं चलेंगे तो घटना कभी भी हो सकती है।
कांग्रेस नेता राहुल जैन ने कहा कि तमाम दुकानें नगर पालिका के अंदर बनी हुई है अगर ओवरलोड गाड़ियां इसी तरीके से चलेंगे तो दुकान का जो सामान आ रहा है या जो ग्राहक सामान लेकर जा रहा है।
कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि गाड़ियों के चेचिस का निर्माण उसके क्षमता के अनुसार खुद निश्चित रहता है उसको बढ़कर बनाना सड़कों पर एवं उसके बैलेंस पावर को निश्चित रूप से खराब करेगा।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि आए दिन देखने को मिलता है कि भारी वाहनों को चलने वाले जो ड्राइवर हैं वह भी कम उम्र के समझ में आते हैं उनके भी हैवी लाइसेंस का जांच करना बहुत जरूरी है।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति , रावर्ट्सगंज विधानसभा उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान , एनसयूआई के जिला महासचिव रोहित भारती, गुलाब सिंह, विजय कुमार , जितेंद्र वर्मा , शमशेर , नागेंद्र कुमार ,विनोद कुमार ,राधे श्याम, अनुराग त्रिपाठी रहे।







