उड़ीसा से प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था ट्रेलर से गांजा,चालक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रतापगढ़ , आजमगढ़, जौनपुर व इलाहाबाद सहित अन्य जनपदों में सप्लाई किया जाता है

गांजा लेकर जाने पर प्रति चक्कर मिलता है 40 हजार रुपये

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक ट्रेलर वाहन से कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये पुलिस ने बताया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद  में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध निरन्तर प्रहार की कड़ी में म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नयन दूबे को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम रासपहरी मे बभनी मुर्धवा रोड पर बंद पड़े केरल ढाबा के पास एक ट्रेलर गाड़ी खड़ी है, जिस पर गांजा लदा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी म्योरपुर मय टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर संख्या UP 67 AT 8493 की चेकिंग की गयी तो ट्राला के तल में बने गुप्त बाक्स से चार बोरियों में कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये  बरामद हुआ तथा मौके से एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वही पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने गाड़ी मालिक राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार व उनके साथी फुलेन्द्र सिंह के कहने पर उडीसा से गाड़ी में गांजा लोड करके परिवहन करता हूँ। मैं अपने गाड़ी मालिक के कहने पर राउरकेला उड़ीसा जाता हूँ, जहां पर मेरे गाड़ी मालिक मुझे फोन करके बोलते हैं तो मैं गाड़ी में चाभी लगी खुला छोड़कर हट जाता हूँ और वह अपने सहयोगी व्यक्ति को भेजते हैं जिसे वही लोग जानते हैं तथा गाड़ी को लेकर चला जाता है और उसमें गांजा लोड करके मुझे गाड़ी और चाभी लगी मिल जाती है। मेरे मालिक और फुलेन्द्र सिंह मुझे फोन पर बताते हैं कि गाड़ी में इतना माल लोड हो गया है तुम्हे गाड़ी लेकर फला स्थान पर जाना है । इस माल को मैं प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था। अपने मालिक और फुलेन्द्र के कहने पर मैं अवैध गांजा को उड़ीसा से प्रतापगढ़, इलाहाबाद,आजमगढ़, जौनपुर आदि जिलो में पहुँचाने का काम करता हूँ । इस एवज में मुझे प्रति चक्कर गाड़ी मालिक द्वारा 40,000 रुपये दिये जाते हैं । गांजा के खरीद, बिक्री का व्यापार मेरे मालिक राजकुमार सिंह और उनके साथी फुलेन्द्र सिंह करते हैं । उन्होने यह ट्रक इसी गांजा के कारोबार और परिवहन के लिए खरीदा है। दोनों लोग काफी समय से गांजा के अवैध व्यापार में शामिल हैं तथा इस ट्रेलर को इसी काम के लिए खरिदे हैं तथा बाडी कटवाकर नीचे गुप्त बाक्स बनाकर काफी समय से गांजा खरीदकर परिवहन कराने का काम करते रहे हैं दोनों लोगों ने गांजा के व्यापार से बहुत पैसा कमाया है।

वांछित अभियुक्तों का विवरण:-  राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार, हालपता जे0पी0 सिंह नसीरपुर बसीया चन्दौली और फुलेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी जिला औरंगाबाद बिहार की तलाश में जुटी पुलिस।

बरामद:- 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये),  एक अदद ट्रेलर संख्या UP67AT8493 (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये),  तीन मोबइल फोन व 3190 रुपये नगद।

इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी, माधवानन्द सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अतुल कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?