सड़क पर बैठे मवेशियो को भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के लोगो ने बाधा रिफ्लेक्टर कालर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

युवाओं ने शुभारंभ किया सड़क दुर्घटना निवारण अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नेशनल हाइवे , राज्य सड़क व ग्रामीण मार्गो पर बैठे मवेशियों को रिफ्लेक्टर काॅलर बाँध कर सड़क सुरक्षा की अनोखी पहल भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के लोगो ने किया। 

भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान मे बीते मंगलवार की रात स्थानीय क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने दुर्घटना निवारण अभियान का शुभारंभ किया ।
ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनीत पाण्डेय ने बताया की आये दिन सड़क पर बैठे मवेशियों /गाय की वजह से दुर्घटनाओं हो जाती है । जिससे रात में सड़क पर बैठे व घूम रहे मवेशियों और आवाजाही कर रहे आम जन मानस की जान खतरे में होती है घटना के बचाव को लेकर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाते हुए दुर्घटनाओं के निवारण के लिए इस अभियान शुभारंभ किया व हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर चिंता व्यक्त की ।

इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों में अंशु पटेल, अवनीश पाण्डेय, गोविंद भारद्वाज व राकेश राय आदि ने इस पहल में अपना योगदान दिया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?