ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज  की मौत, निजी अस्पताल मे आक्रोशित परिजनो ने काटा बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अस्पताल में कई तोड़फोड़, डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ के समझाने पर शान्त हुआ परिजनों का गुस्सा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद निजी अस्पतालों में चिकित्सको की लापरवाही का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क मोड स्थित एक निजी अस्पताल(पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल) का है जहाँ मंगलवार की शाम  ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसकी बाद मरीज के परिजनों ने चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू करने में खाफी मशक्कत करनी पड़ी और अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने पर परिजनो का गुस्सा शांत हुआ, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया व लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के मड़िहान निवासी अरविंद ने पत्नी इंदु 33 वर्ष मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ट्यूमर का ऑपरेशन के लिए पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार महिला का ऑपरेशन शाम चार बजे शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्हें शक हुआ। वही मरीज की हालत बिगड़ने पर चिकित्सको ने रेफर करने की बात कही तो परिजन जबरन अस्पताल के भीतर घुस गए, जहां उन्हें पता चला कि इंदु की मौत हो चुकी है।


इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ किया। वही हंगामे के दौरान अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक महिला मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत होने पर परिजनों ने  चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम द्वारा कराया जाएगा , जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?