नाले में गिरी भैंस, स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से बचाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- घटिया पटिया और गंदे नाले से बढ़ रही दुर्घटनाएँ

विंढमगंज (सोनभद्र) । जामा मस्जिद, सलैयाडीह के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित नाले में एक भैंस गिर गई, जिसे स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह नाला पहले से ही टूटी पटिया और कीचड़ भरे होने के कारण खतरनाक स्थिति में है।

घटना तब हुई जब भैंस नाले में गिरकर फंस गई और अपने आप बाहर नहीं निकल पाई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और सामूहिक प्रयास से भैंस को बचा लिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह नाला काफी समय से उपेक्षित है। पटिया कमजोर होने के कारण अक्सर टूट जाती है, और नाले की सफाई न होने से उसमें गहरी कीचड़ जमा हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी इस नाले में कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले एक गाड़ी भी इसी नाले में फंस गई थी। शाहरूख खान ने कहा, “हमने कई बार इस मामले में शिकायत की है, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बार तहसील दिवस पर लिखित शिकायत दर्ज कराऊँगा। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द मजबूत पटिया लगाई जाए और नाले की सफाई कराई जाए।”

इस घटना के दौरान शाहरूख खान, डब्ल्यू खान, परमा यादव, विजया यादव सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?