नगर पालिका की सड़को पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कर दी धान की रोपाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पानी लगे सड़क पर धान लगाकर किया सांकेतिक विरोध

स्कूली बच्चों के जाने-आने में भी पैदा हो रही समस्याएं

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद में बारिश के पानी का जल जमाव होने पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फ्लाई ओवर के नीचे धर्मशाला चौक के पास सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आशुतोष दुबे ने कहा कि आज सुबह की हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी अभी तक लगा हुआ है यहां तक की सड़क भी उखड़ गई है। पानी के नीचे कितने गड्ढे हैं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाता है जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल खुल जाने से ऑटो स्कूली बच्चो को लेकर चल रही है जो कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं।इससे स्कूली बच्चों को चोट भी आ सकती है इसका जिम्मेदार कौन है। सोनभद्र नगर में जल जमाव को लेकर पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था। जिस पर चेयरमैन साहिबा ने स्पष्ट किया था कि साफ सफाई किया भी गया है और बन रहे नालियों को लेकर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस पर आरोप लगाए थे। उसके पश्चात सीएनडीएस कार्यालय का भी घेराव किया गया लेकिन ऐसा लगता है कि मानो अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इसे संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से इसकी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि सबको राहत मिल सके।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर इस प्रकार की स्थिति है तो जिले के अन्य जगहों का क्या हाल होगा।

कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि पानी नालियों में लग रहा है उसमें जालीय जंतु भी होते हैं मच्छर भी पैदा होंगे जिससे तमाम बीमारियां भी फैलेंगी इसका जिम्मेदार कौन होगा ।

इस मौके पर सोशल आउट रिच डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव, युवा कांग्रेस विधानसभा घोरावल के अध्यक्ष अनिल चौबे ,युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, राहुल जैन , प्रमोद प्रजापति ,लक्ष्मी कुमार, आशीष कुमार के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?