सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति मे अनवरत वृक्षारोपण का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने अनवरत वृक्षारोपण का पौधरोपण कर किया शुभारम्भ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री समुलायम सिंह यादव की स्मृति में आज जनपद के घोरावल विधानसभा के मुठेर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, विशिष्ट अतिथि, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर लोकपति पटेल व जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड , अनवरत पौध रोपण कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता विवेक सिंह पटेल और समाजवादी पार्टी के सक्रिय युवा नेता अवनीश चतुर्वेदी ने मिलकर किया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम निहोर यादव ने कहा कि पौध रोपण समाजवादी कार्यकर्ताओ द्वारा नेता मुलायम सिंह के स्मृतियों में लाखों पौध रोपण इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में किया जाएगा और अखिलेश यादव के नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है जिससे कि भाईचारा जनपद में कोने-कोने तक यह संदेश जा सके ।

जिला उपाध्यक्ष डॉ लोकपति पटेल व जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड ने सयुक्त कहा कि नेताजी के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जनपद के प्रत्येक बूथ तक कार्यों को याद दिलाया जाएगा। जनपद में लाखों पौध रोपण अनवरत किया जाएगा और पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित किया जाए जिससे कि धारा धरोहर का श्रृंगार बढ़ता जाए ।

बैठक में सभा को संबोधित करते हुए विवेक सिंह पटेल ने कहा हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धेय नेता के स्मृतियों में जो भी पौध रोपण किया जा रहा है जब वह बड़े होंगे वह छांव देंगे और पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित करेंगे तो हम सभी लोग नेताजी के रूप में उसे मानते हुए स्वीकार करेंगे और इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी लोगों का है राष्ट्रवाद समाजवाद पर्यावरण सुरक्षित संरक्षित वाद करके अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम में विनय गौड,आशीष यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य , प्रकाश चौबे, सुजीत चौबे , हीरामन, मुन्नीलाल, आशीष चौबे, सुनील चौबे ,धनेश्वर भारती,  नीरज, रामदेव आदिवासी , सुशीला आदिवासी , अवधेश कुमार, सतेन्द्र, राहुल, गुलाब,गोलू, पप्पू , पंकज, शिखा,अतवारी एवं इत्यादि सैकड़ो लोगों की उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?