सम्भव दिवस में आयी कुल 27 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित नौ नगर पंचायतो में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण प्रत्येक सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में किया गया।

नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद अधिशाषी अधिकारी एवं मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4. नगर पंचायत ओवरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2. समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे,राकेश कुमार,अजीत सिंह विमलेश, संत सोनी आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?