कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार से डरी भाजपा, करा रही फर्जी मुकदमा: रामराज गोंड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी जनपद में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नटवर सिंह को सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जोकि फर्जी मुकदमा है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ व जिला महासचिव इनामुलहक अंसारी की अगुवाई मे पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध वाराणसी में मुकदमा दर्ज करने का प्रतिकार किया है।

ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से कहा गया है कि उनका ध्यान जनपद वाराणसी की ओर आकृष्ट कराना है। सनातनी, पावन, आस्था व विश्वास, धार्मिक मान्यता वाले शहर काशी में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सावन के इस पवित्र मास में भी श्रद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का डिंडोरा पीटती है और सिर्फ लुभावने नारे तक सीमित है।

कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्यवाही का प्रतिकार करती है। जनप्रतिनिधियों का एक प्रमुख कार्य जनता की परेशानियों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराकर उससे निजात दिलाना है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने वाराणसी में जलभराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदार, रोपवे, जाम से परेशान जनता, कांवर यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु पदयात्रा निकाल रहे थे, जिस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर वाराणसी के सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री सहित 10 कांग्रेसनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज फर्जी एफआईआर को रद्द कराने हेतु प्रदेश सरकार को निर्देशित करने एवं सावन माह में श्रद्धालुओ की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया जाए। 

ज्ञापन सौंपने में राजबली पाण्डेय, मोहम्मद सौदागर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ,राजन पांडेय ,राहुल सिंह पटेल, लल्लू राम पाण्डेय, मोहम्मद हनीफ आदि लोग रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?