नौगढ़ में मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब,स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी,नेटवर्क सुधार की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉल ड्रॉप, धीमा इंटरनेट और कमजोर सिग्नल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि ज़रूरत के समय न तो मोबाइल कॉल ठीक से लग पा रही है और न ही इंटरनेट का उपयोग संभव हो पा रहा है। इससे विशेष रूप से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उनके लिए वर्चुअल कक्षाओं में जुड़ पाना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी अजित विश्वकर्मा, बाबू केशरी, रवि केशरी, सुनील शर्मा,अमरनाथ शर्मा और पंकज ने बताया कि नेटवर्क की यह समस्या बीते कई दिनों से बनी हुई है। लोगों को बात करते समय आवाज़ टुकड़ों में सुनाई देती है और कई बार कॉल ही नहीं लगती।

लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यही हालात रहे, तो किसी आपातकालीन स्थिति किसी को बुलाना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे ना सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

नाराज़ स्थानीय नागरिकों ने दूरसंचार कंपनियों और संबंधित अधिकारी से मांग की है कि नौगढ़ क्षेत्र में जल्द से जल्द नेटवर्क की इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

नौगढ़ क्षेत्र के जिओ कंपनी के कर्मचारी टीएसएम सुमित गुप्ता ने बताया कि नौगढ़ में फिलहाल कोई डिस्ट्रीब्यूटर नहीं होने से यह समस्या आ रही है, उन्होंने बताया कि नेटवर्क की समस्या लगभग एक महीने तक रहेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?