नौगढ़ में बीच सड़क पर कूदा हिरण ,बचाने में बाइक हादसा,एक ही परिवार के तीन लोग घायल,एक महिला जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लौवारी कला गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और ट्रक चालक की मदद से ट्रक में बैठा कर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र के बाकी गांव निवासी गोविंद कुमार(उम्र 20 वर्ष), अपनी बहन कंचन (उम्र लगभग 22 वर्ष), मां उर्मिला देवी (उम्र 50 वर्ष), और 15 दिन की भांजी के साथ बाइक से सोनभद्र से जमसोती गांव किसी कार्यवश जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे लौवारी कला गांव के पास पहुंचे, अचानक जंगल से एक हिरण सड़क पर कूद गया। गोविंद ने हिरण को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नवजात बच्ची के सिर में मामूली चोट आई और वह बाल बाल बची। दुर्घटना के तुरंत बाद गोविंद ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर एक ट्रक को रुकवाया और मदद की गुहार लगाई। ट्रक चालक ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।

जहां डॉक्टर चंद्रा की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में कंचन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?