नौगढ़ में सड़क हादसा,घायल युवक को सीएचसी में कराया गया भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) एक खुशनुमा सफर उस समय दुख में बदल गया जब शाहिद पुत्र इसराइल (उम्र 30 वर्ष) सोमवार को नौगढ़ में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। शाहिद अपने दोस्तों के साथ चंदौली से नौगढ़ घूमने आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक लौवारी कला मोड़ के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे में शाहिद के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद उनके मित्र अफसर अली ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कर्मी ईएमटी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक इलाज के लिए नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्थिति को स्थिर किया। फिलहाल शाहिद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद उनके परिवार और मित्रों में चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?