किसान का बेटा बनेगा डॉक्टर, नीट में हासिल किए 409 अंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- पिता हैं किसान, ऑनलाइन कोचिंग से पढ़ाई कर पाया सफलता

कोन (सोनभद्र)। संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती, अगर मन में दृढ़ निश्चय हो। ऐसा ही कर दिखाया है कोन क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी लवकुश कुमार ने, जिन्होंने किसान परिवार से आते हुए भी राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 409 अंक प्राप्त किए हैं।

लवकुश कुमार, राजवंशी देवी इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं। सीमित साधनों के बीच उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग कर कठिन तैयारी की और अपने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई। उनके पिता देवेंद्र प्रसाद गांव में किसानी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, फिर भी उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

छात्र लवकुश ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 10-12 घंटे की ऑनलाइन पढ़ाई करता था। लॉकडाउन के दौरान जब कई छात्र पढ़ाई से भटक गए, वहीं उसने इस समय को अवसर में बदला। स्मार्टफोन और इंटरनेट के माध्यम से उसने कोचिंग प्लेटफार्मों से पढ़ाई की और नियमित टेस्ट देकर अपनी तैयारी को मजबूत किया।

लवकुश की सफलता से उसके गांव बरवाडीह में हर्ष की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी। लवकुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ऑनलाइन कोचिंग को दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना एमबीबीएस डॉक्टर बनकर गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सेवा करना है। गांव के युवाओं के लिए वह प्रेरणा बन गए हैं, जो संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की ताकत रखते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?