राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोनभद्र में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोनभद्र जिले के विभिन्न खंडों और नगरों में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संघ के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और वर्षभर की गतिविधियों की योजना बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

नगवा खंड में झारखंडेय महादेव दिवानी चुआ स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विभाग गौ सेवा प्रमुख नंदलाल जी ने बौद्धिक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला प्रचारक राहुल जी, खंड कार्यवाह रवि जी और जिला ग्राम विकास प्रमुख रामकृति जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। चतरा खंड में नल राजा चरकोनवा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिनेश जी ने संबोधित किया, जबकि विभाग ग्राम विकास प्रमुख अशोक जी और खंड संघचालक लवकुश जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

घोरावल खंड में मुक्खा फाल स्थल पर आयोजित वन विहार में विभाग सद्भावना प्रमुख रमेश राम पांडेय जी ने बौद्धिक वक्तव्य दिया। नगर संघचालक रमेश जी और खंड संघचालक सुशील जी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सोनभद्र नगर की केशव शाखा ने शिवाजी मिनी स्टेडियम में वन विहार का आयोजन किया, जहाँ विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज जी ने उद्बोधन दिया। वहीं, शिवाजी शाखा का कार्यक्रम पंचमुखी महादेव मंदिर पर संपन्न हुआ, जिसमें विभाग सह शारीरिक प्रमुख रामलगन जी ने संबोधित किया।

छपका खंड में सलखन स्थित फॉसिल्स पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष जी ने बौद्धिक सत्र लिया। खंड संघचालक सत्येंद्र पाठक जी और जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

वन विहार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के कार्यकर्ताओं को प्रकृति के सान्निध्य में एकत्रित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करना था। इस दौरान आगामी गुरु पूर्णिमा समारोह और संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में कबड्डी, खेलकूद, गीत, शुभाषित और बौद्धिक कथा जैसी विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा।

आरएसएस ने सोनभद्र जिले में वन विहार के माध्यम से संगठनात्मक एकता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई दिशा दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?