एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओ और किशोरियों को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम द्वारा संचालित परियोजना इम्पॉवर के अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों के लिए सरकारी योजनाओं पर जानकारी देने के उद्देश्य से परियोजना अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया। इस कार्यशाला में नगवां ब्लॉक के दस देवरी मय देवरा, पियरी, बिछिया, गोटीबांध, डोमरिया, सिकरवार, साड़सोत, शिकारपुर, सरईगढ़ व पिपराडीह से कुल 50 महिलाओं और किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में परियोजना मैनेजर कुतबुद्दीन द्वारा परियोजना उद्देश्यों को के विषय में जानकारी दी साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी लेकर इनका लाभ उठा सकते है।

इसी कड़ी में आजीविका मिशन जिला प्रबंधक एम जी रवि द्वारा के विषय में जानकरी दी। महिलाये किस प्रकार से जुड़ कर इसका लाभ उठा सकती है साथ इसका लाभ किस प्रकार से कर सकती है। उन्होंने बताया समूह से जुड़कर कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं इसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

गायत्री दुबे संरक्षण अधिकारी (जिला प्रोबेशन कार्यालय) द्वारा उपस्थित लोगो को वन स्टाप सेन्टर, विधवा पेंशन , राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, स्पांसर शिप योजना, चाईल्ड लाइन – 1098 , 1076, आदि के विषय में जानकारी दी।

वही लोकपाल मनरेगा छोटक प्रसाद ने मनरेगा के  विषय में जानकारी दिया गया। रंजना चौबे सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट द्वारा लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो के लिए सारे कार्य हमारे विभाग के द्वारा कार्य किया जाता है। पाक्सो एक्ट, गुड टच , बैड टच , हम सभी आप सभी के लिए बैठे हुए है केवल लडकियों को नही लडको को भी बचाने की जरूरत है।

अंजनी आरसीईटीआई द्वारा अपने संस्थान द्वारा संचालित योजनाओ के विषय देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओ के विषय में जानकारी दिया गया। 

इसके अलावा किसानो के लिए फसल बीमा से जुनैद अंसारी ने  फसल बीमा के लाभ के विषय में जानकारी दिया। 

इस मौके पर परियोजना क्षेत्र की कार्यकर्ता पूनम, सुनीता, सुमन, नीलम, रीमा, जसवंत,  ब्लॉक समन्वयक विजय कुमार प्रजापति,  अंजनी व संजय ,विमलेश मौर्या आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?