भूत प्रेत को लेकर पिता की करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के म्योरपुर थाना पुलिस ने भूत प्रेत की बात को लेकर पिता-पुत्र में हुए विवाद के बीच लकड़ी के कुंदे से मार पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर थाना पुलिस द्वारा धारा 105 BNS से सम्बन्धित वांछित हत्यारोपी रामजतन गोड़ पुत्र राजमन गोड़ निवासी ग्राम खैराही उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

वही गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के बारे में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि मेरे व मेरे पिता के बीच भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हो गया था मेरी पत्नी को बच्चे नही हो रहे थे, जिसको लेकर मैं काफी परेशान था , उसी बात को लेकर मेरे पिता मुझे बार-बार ताना देते रहते थे। 

उन्होने मेरी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करा दिया है जिससे मेरी पत्नी को लड़का पैदा नही हो रहा है। इसी को लेकर हम लोगो में विवाद हुआ करता था। इससे पूर्व में भी मेरे पिता ने मेरी पत्नी को मारकर हाथ तोड़ दिये थे। 03 जुलाई को मेरे पिता व मुझसे भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हुआ तब मैं गुस्से में आकर पास में रखी लकड़ी का कुन्दा उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी और लकड़ी का कुन्दा घर के पास झाड़ी में फेंककर जंगल की तरफ भाग गया था। अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का कुन्दा बरामद किया गया।

इस हतयरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी, रणन्जय सिंह और अनिल कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?