सी एस पाण्डेय
O – तीनों संकाय का होगा संचालन
O – आधा दर्जन शिक्षकों की तैनाती
बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के पोखरा में बहुप्रतीक्षित डिग्री कालेज का संचालन शुरू हो रहा है एक जुलाई से पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर प्रवेश प्रारम्भ किया जा रहा है राजकीय महाविद्यालय पोखरा में तैनात प्राचार्य डां अन्जु वर्मा ने बताया कि तीनों संकाय का शिक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है। बता दें कि विगत दस वर्ष से क्षेत्र के लोग राजकीय डिग्री कालेज खुलने का इंतजार कर रहे थे अब क्षेत्र के ग्रामीणों के बच्चों को राजकीय डिग्री कालेज में प्रवेश का मौका मिलेगा।इसके पहले छात्र छात्राओं को निजी डिग्री कालेज या दुद्धी राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने जाना पड़ता था। पोखरा में डिग्री कालेज खुल जाने से अब छात्र छात्राओं को सहुलियत मिलेगा।







