सम्भव दिवस पर आयी 25 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया ज रहा है। आज जनपद के सभी निकायो में कुल 25 शिकायते प्राप्त हुई जिनका तत्काल समाधान कराया गया।

जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद एवं ईओ मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 3. नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 2. नगर पंचायत रेनुकूट में ०, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 3, समस्त निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

ईओ मुकेश कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?